द्वितीय श्लोक
कुर्वन्नेवेह कर्माणि
जिजीविषेच्छतं समाः ।
एवं त्वयि नान्यथेतोऽस्ति न कर्म लिप्यते नरे ॥
अर्थ (शब्दार्थ सहित):
कुर्वन् एव इह कर्माणि — कर्म करते हुए ही इस संसार में
जिजीविषेत् शतं समाः — सौ वर्षों तक जीने की इच्छा करनी
चाहिए
एवं त्वयि — ऐसा करते हुए
अन्यथेतः न अस्ति — अन्य कोई मार्ग नहीं है
न कर्म लिप्यते नरे — कर्म मनुष्य को बाँधता नहीं है
भावार्थ:
मनुष्य को कर्म करते हुए ही सौ वर्षों तक जीने की इच्छा करनी
चाहिए। यही जीवन का उचित मार्ग है। ऐसा कर्म करते हुए जीव को पाप नहीं लगता, क्योंकि वह
अपने कर्तव्य का पालन कर रहा होता है। निष्काम कर्म (फल की इच्छा त्याग कर कर्म)
करने वाला व्यक्ति संसार में रहते हुए भी बंधन से मुक्त रहता है।

Comments
Post a Comment